पति रोता रहा, बच्चे बिलखते रहे… लेकिन नहीं पसीजा दिल! इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के लिए महिला ने तोड़ा 15 साल पुराना रिश्ता

सोशल मीडिया के प्यार में अंधी होकर बिहार की 40 वर्षीय महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर उत्तर प्रदेश में 20 साल छोटे इंस्टाग्राम प्रेमी के घर पहुंच गई। पति और पुलिस के समझाने के बावजूद महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 July 2026, 1:53 PM IST

Patna: आधुनिक दौर में सोशल मीडिया के जरिए रिश्ते बनना आम बात हो गई है, लेकिन बिहार से उत्तर प्रदेश का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ चार महीने का डिजिटल प्यार इतना गहरा हो गया कि तीन बच्चों की मां ने अपने बने-बनाए परिवार को दांव पर लगा दिया।

40 साल की महिला अपने से 20 साल छोटे युवक के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हुई कि वह बिहार के खगड़िया जिले से अपना घर-बार छोड़कर सीधे उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के नीमगांव स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई।

मजदूरी करने वाले युवक से हुआ प्यार

जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद निवासी 20 वर्षीय युवक हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी का काम करता है। करीब चार महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान बिहार के मानसी थाना क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय महिला से हुई। दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

बिहार में दिल्ली समझौते की उड़ रही धज्जियां? छात्रों की धरपकड़ पर भड़की CJP, तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी को दी सीधी चेतावनी

महिला कभी उस युवक से सामने से नहीं मिली थी, लेकिन सिर्फ फोन पर हुई बातचीत के भरोसे उसने अपनी 15 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया।

पति की मिन्नतें और बच्चों का बिलखना भी रहा बेअसर

इस पूरे ड्रामे का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को महिला का पति अपने तीनों बच्चों (13 वर्ष, 8 वर्ष और 6 वर्ष) को साथ लेकर पत्नी की तलाश में प्रेमी के घर पहुंचा। पति ने बच्चों की दुहाई देते हुए रो-रोकर पत्नी को वापस घर चलने के लिए मनाया, लेकिन प्यार के खुमार में डूबी महिला का दिल नहीं पसीजा। बच्चों के बिलखने के बावजूद महिला ने साफ कह दिया कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी और पति के साथ वापस नहीं जाएगी।

कानून के हाथ बंधे, खाली हाथ लौटा पति

पति ने स्थानीय नीमगांव थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों ने भी महिला को काफी समझाने की कोशिश की और बच्चों के भविष्य का हवाला दिया। हालांकि, कानूनन महिला बालिग है और अपनी मर्जी से जीवन जीने के लिए स्वतंत्र है।

बिहार-बंगाल-झारखंड तक फैला था गोकशी का काला कारोबार, अमेठी में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, महिला प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही और उसने अपने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार थक-हारकर पति रोते बिलखते बच्चों को संभालते हुए वापस बिहार लौट गया।

Location :  Patna

Published :  29 July 2026, 1:53 PM IST