Bihar Politics News: सांसद पप्पू यादव ने गिरफ्तारी को लेकर बिहार सरकार पर लगाये ये गंभीर आरोप  

देर रात तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आखिरकार पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मामले में हुई। उनकी गिरफ्तारी के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 February 2026, 1:19 AM IST

Patna: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की शुक्रवार देर रात को हुई गिरफ्तारी के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गयी है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना के तहत हुई कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस बिना वारंट के उनके आवास पर पहुंची और जबरन उनको ले जा रही है।

 मुझे मरवाना चाहती है पटना पुलिस

इस संबंध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उनका आरोप है कि मैं चूंकि नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस प्रशासन और सरकार के सिस्टम के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, जो सरकार और पटना पुलिस को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए पटना पुलिस मुझे मरवाना चाहती है। उनका आरोप है कि इसी वजह से सरकार ने बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई की।

इस बीच सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस की  मुझे मारने की साजिश है। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने वकील को बुलाया है। सुबह हमको कोर्ट ले चलिए। कोर्ट को जहां लगेगा, वहां भेजेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय भी ऐसी ही साजिश हुई थी।

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 44 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द?

पप्पू यादव ने कहा कि मेरे साथ क्या होगा पता नहीं। पूर्णिया सांसद ने कहा कि NEET छात्रा की लड़ाई लड़ने के लिए बिहार की सरकार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी उनको धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन झुकने वाला नहीं हूं। पप्पू यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उनकी हत्या कराना चाहते हैं।

 सांसद पप्पू यादव ने लगाया ये आरोप

पप्पू यादव ने पुलिसकर्मी पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक सिविल ड्रेस में एक दारोगा ने मेरे साथ बदतमीजी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस 35 साल पुराने किसी मामले का जिक्र कर रही है। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग ऐसा नहीं कर सकते। फिलहाल पप्पू यादव के आवास के अंदर और बाहर काफी गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है।

बिहार से चौंकाने वाला मामला, गांव के सारे ब्राह्मणों पर दर्ज हो गया केस; जानिये क्या है पूरा विवाद

31 साल पुराने मामले में कार्रवाई

बता दें कि मामला साल 1995 का है। पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का नाम विनोद बिहारी लाल है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मकान को धोखे से किराए पर लिया गया। मकान मालिक को बाद में जानकारी हुई थी कि उसके मकान का इस्तेमाल सांसद का ऑफिस चलाने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले मकान को किराए पर लेते वक्त इस बात को छिपाया गया था।

 

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 7 February 2026, 1:19 AM IST