Bihar: पटना में दिनदहाड़े मर्डर, वृद्ध की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मची सनसनी

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दिलदहलाने वाली वारदात सामने आयी है। चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने एक वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के इलाके में अफरातफरी मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 February 2026, 2:53 PM IST

Patna: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दिलदहलाने वाली वारदात सामने आयी है। चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने एक वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान मोहम्मद रईस (62) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम अयाज है।

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद रियाज ने बताया कि रईस की किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे पांचों वक्त के नमाजी थे और बेहद सीधा-सादा जीवन जीते थे। हमें समझ नहीं आ रहा कि आखिर किसने और क्यों उनकी हत्या की। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करे और हत्यारे की गिरफ्तारी कर उसे कड़ी सजा दिलवाए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

मृतक के शोकाकुल परिजन

चौक थाना प्रभारी ने बताया कि  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एफएसएल टीम की मदद से जांच करवाई जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

करीब दो घंटे तक लाश पड़ी रही लेकिन इसे कोई देखने वाला नहीं था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार आरोपी मोहम्मद रईस का रिश्ते में भांजा लगता है। अयाज की उम्र 26 साल है। पुलिस ने अयाज को चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया है जिससे अयाज ने मामा मोहम्मद रईस की हत्या की।

पूछताछ में अयाज ने बताया कि ‘मेरी पत्नी को मामा के परिवार के लोग परेशान करते थे। टॉर्चर किया जाता था। इसी का बदला लेने के लिए मैंने उन्हें मार दिया।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 12 February 2026, 2:53 PM IST