हिंदी
तेजस्वी या नीतीश-कौन करेगा बिहार पर राज़? (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का निर्णायक दिन आ गया है। राज्य की 243 सीटों पर 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसके साथ ही पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन- दोनों गठबंधनों की किस्मत का फैसला आज होने जा रहा है। लाइव काउंटिंग शुरू होने से पहले ही नेताओं के बयान लगातार सुर्खियाँ बना रहे हैं।
आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव को लेकर स्पष्ट दावे किए जा रहे हैं। आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 18 नवंबर को तेजस्वी यादव गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार अब सिर्फ 'कुछ घंटों की मेहमान' है और इस बार 2020 की तरह 'लोकतंत्र का चीरहरण' नहीं होने दिया जाएगा।
उधर, एनडीए नेताओं में जीत का भरोसा झलक रहा है। बिहार सरकार में मंत्री हरि सहनी ने कहा कि जनता पिछले पाँच वर्षों के विकास कार्यों का 'फल' देने जा रही है। सहनी ने दावा किया कि मीडिया चैनलों के शुरुआती रुझानों से भी बेहतर प्रदर्शन एनडीए को मिलेगा।
इस बीच जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 'BJP बिना धनबल के सरकार नहीं बना सकती।' यादव ने कहा कि जनता में गुस्सा था, आक्रोश था और वे बदलाव चाहते थे। उन्होंने एग्जिट पोल को भी वोटों की 'चोरी' का साधन बताया।
अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। जैसे-जैसे रुझान और नतीजे सामने आएंगे, बिहार की सत्ता का नया समीकरण भी साफ होता जाएगा। इसके लिए पढ़ते रहे डाइनामाइट न्यूज़ के साथ पल-पल की अपडेट....
Location : Patna
Published : 14 November 2025, 7:44 AM IST
Topics : Bihar Counting Day Bihar Result 2025 Bihar Results Live Bihar Results Results on Dynamite News
No related posts found.