हवा में अटका हेलीकॉप्टर, नीचे कांपते रहे लोग; बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के चॉपर को आखिर क्या हुआ?

बिहार के हाजीपुर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर मिनटों तक हवा में अटक गया और वहां मौजूद भीड़ के उपर मंडराता रहा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 July 2026, 6:43 PM IST

Hajipur : बिहार के हाजीपुर में शनिवार को एक अलग और हैरतअंगेज स्थिति देखने को मिली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर मिनटों तक हवा में कार्यक्रम स्थल के ऊपर मंडराता रहा। यह स्थिति देख नीचे खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी हेलिकॉप्टर में सवार थे। हेलीकॉप्टर के अटकने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये।

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी शुक्रवार दोपहर को हाजीपुर में पेपरलेस निबंध कार्यालय के उद्घाटन के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। कार्यक्रम स्थल से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर मैदान के ऊपर करीब चार मिनट तक 150 फीट की ऊंचाई पर एक ही जगह मंडराता रहा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया।

हेलीकॉप्टर को हवा में क्यों रोकना पड़ा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के कुछ देर तक एक ही स्थान पर हवा में रहने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, विमानन विशेषज्ञों के मुताबिक उड़ान के बाद पायलट कई तकनीकी पहलुओं की जांच करते हैं। इसमें इंजन की स्थिति, पावर, हवा का दबाव, हेलीकॉप्टर का वजन और मौसम की परिस्थितियां शामिल होती हैं। तेज हवा या मौसम में बदलाव की स्थिति में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट आगे की उड़ान या लैंडिंग का फैसला लेते हैं।

Location :  Hajipur

Published :  11 July 2026, 6:30 PM IST