अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक चुमावन, देखिए शादी का रॉयल अंदाज

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने पूरे लाव लश्कर के साथ तिलक लेकर अपने दामाद ऋषिकेश के घर पहुंचे। भव्य तिलकोत्सव में हजारों लोगों और मेहमानों की भीड़ उमड़ी हुई थी। 25 नवंबर को पटना में शिवांगी की शादी होगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 November 2026, 9:23 PM IST

Patna: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी की रस्म की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई। इस दौरान शिवांगी की बड़ी बहन राजनंदनी सिंह के साथ पूरा परिवार शामिल रहा। यह पूरा कार्यक्रम अनंत सिंह के पैतृक गांव बाढ़ के नदावां में किया गया। इसके बाद शाम को गाड़ियों का काफिला तिलक लेकर बिहटा के रामकृष्णा नगर पहुंचा। 25 नवंबर को पटना में शिवांगी की शाही शादी होगी।

इस शादी की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि इस शादी घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें पहली बार थार गाड़ी प्रथम विजेता, द्वितीय को बुलेट बाइक और तृतीय को स्कूटी दिए जाएंगे। इसके लिए 50 से अधिक घुड़सवार अपने घोड़े के साथ नदावां पहुंच दो घंटे सुबह और शाम प्रशिक्षण भी कर रहे हैं।

यहां देश-विदेश के 4 लाख मेहमानों के लिए 150 प्रकार के लज़ीज व्यंजनों के खाने की व्यवस्था है। साथ ही 5 हेलीपैड वीवीआईपी मेहमानों के लिए बनाए गए हैं। अपने होने वाले दामाद को करोड़ों की डिफेंडर और छोटे बेटे का जनेव कार्यक्रम में BMW कार दिए हैं।

Location :  Patna

Published :  20 November 2026, 9:16 PM IST