
अनंत सिंह की बेटी की शादी में चोरों की मौज (Img- AI)
Patna: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी भव्य आयोजनों के कारण देश भर में चर्चाओं में रहीं। पटना जिले के नदवां गांव में शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार परिणय बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गये। इस शाही शादी में देश भर के गणमान्य लोगों के अलावा बिहार और आसपास के गांवों के आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। भारी भीड़ के बीच इस शादी में बाइक और मोबाइल चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं।
नदवां गांव में शादी समारोह के बने भव्य पंडाल में मेहमानों के अलावा आसपास के लोगों के साथ चोरों की भी मौज रही है। शादी में बेरोकटोक एंट्री होने के कारण कई आम लोग भी दावत उड़ाने पहुंचे। मौका देखकर चोर भी समारोह में पहुंचे और मोबाइल और बाइक उड़ा ले गये।
स्थानीय युवा यूट्यूबर्स अमित मिश्रा ने चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों से बातचीत की और उनका वीडियो भी जारी किया। वीडियो में लोगों को बाइक, मोबाइल और पर्स चोरी होने की बात कहते हुए सुना जा रहा है। पीड़ितों ने भी घटना की जानकारी दी है।
अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने के लिए मची लूटपाट पर भड़के अभिनेता विशाल सिंह
बेगूसराय से शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे एक युवक ने बताया कि उसने पंडाल से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी की थी। जब वो वापस बाइक (BR 09 AN 1027) लेने पहुंचे तो पता चला कि उनकी गाड़ी चोरी हो चुकी है।
इसी तरह प्रतापगढ़ से पहुंचे मीडिया कर्मी संदीप ओझा का कहना है कि उनके मोबाइल की बेट्री खत्म हो गई थी। उन्होंने अनंत सिंह के घर पर परिवार के लोगों से मोबाइल चार्ज करने की अनुमति मांगी थी और मोबाइल को चार्ज करने के लिए लगाया था। संदीप ओझा का कहना था को वो पास ही बैठे थे लिन भीड़भाड़ ज्यादा थी। कुछ देर बाद वो काम के लिए मोबाइल लेने पहुंचे तो मोबाइल गायब था।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि शादी में कुछ चोर-उचक्के भी घुस आये थे, जिन्होंने मोबाइल व अन्य सामानों पर अपना हाथ साफ किया और उनको ले उड़े।
जब पीड़ितों ने स्थानीय लोगों को उनके मोबाइल और बाइक चोरी के बारे में बताया तो उनका कहना था कि दादा (अनंत सिंह) के दरवाजे से यदि मोबाइल, पर्स चोरी की घटना बेहद दुखद है।
अनंत सिंह की शादी का भव्य आयोजन लाखों मेहमानों की भीड़, घुड़दौड़, खास तरह के खान-पान, लग्जरी गाड़ियों और कई वायरल घटनाओं के कारण देश-विदेश में सुर्खियों में रही।
Location : Patna
Published : 28 November 2026, 2:28 PM IST