Car Crash Test: जिस कार को आप सबसे सुरक्षित समझ रहे थे, उसी ने क्रैश टेस्ट में दिया बड़ा धोखा, देखें रिपोर्ट

Toyota Starlet को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 0-स्टार रेटिंग। बलेनो बेस्ड इस कार की बॉडी शेल निकली अस्थिर। एडल्ट सेफ्टी में फेल होने के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस। जानें क्या आपका परिवार इस कार में सुरक्षित है?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 2:46 PM IST

New Delhi: आज के समय में कार खरीदार सिर्फ माइलेज और लुक नहीं, बल्कि सेफ्टी को सबसे ऊपर रख रहे हैं। लेकिन हाल ही में आए ग्लोबल NCAP के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। टोयोटा की पॉपुलर कार 'स्टारलेट' (Toyota Starlet) को क्रैश टेस्ट में बेहद खराब प्रदर्शन के चलते 0-स्टार रेटिंग मिली है।

सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कार भारत में बिकने वाली मारुति सुजुकी बलेनो (Baleno) और टोयोटा ग्लैंजा (Glanza) का ही रीबैज्ड वर्जन है।

एडल्ट सेफ्टी में रही फिसड्डी

ग्लोबल NCAP की रिपोर्ट के अनुसार, टोयोटा स्टारलेट एडल्ट पैसेंजर की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह नाकाम रही। क्रैश टेस्ट के दौरान पाया गया कि टक्कर के वक्त ड्राइवर और पैसेंजर को मिलने वाली सुरक्षा 'अपर्याप्त' थी।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि कार की 'बॉडी शेल' (Body Shell) को अस्थिर पाया गया, जिसका मतलब है कि तेज टक्कर होने पर कार का ढांचा अधिक दबाव झेलने में सक्षम नहीं है। कार में दो एयरबैग और ESC जैसे फीचर्स होने के बावजूद इसे सुरक्षित नहीं माना गया।

बच्चों की सुरक्षा में बेहतर, पर खतरा बरकरार

भले ही वयस्कों की सुरक्षा में कार को शून्य मिला हो, लेकिन चाइल्ड सेफ्टी (Child Safety) में इसका प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे 3-स्टार रेटिंग दी गई है। हालांकि, टेस्ट के दौरान तीन साल के बच्चे की डमी का सिर कार के अंदरूनी हिस्सों से टकरा गया, जो यह संकेत देता है कि बच्चों के लिए भी सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह पुख्ता नहीं हैं।

MG Majestor vs Toyota Fortuner: साइज, पावर और फीचर्स में कौन है असली फ्लैगशिप SUV?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: रेटिंग का बड़ा अंतर

यह कार भारत में ही बनाई जाती है और फिर इसे दक्षिण अफ्रीका के बाजार में 'स्टारलेट' नाम से एक्सपोर्ट किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि इसी प्लेटफॉर्म पर बनी नई जनरेशन Maruti Suzuki Baleno को भारत NCAP में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इस अंतर ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या कंपनियां अलग-अलग देशों के लिए कारों की बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी पैरामीटर्स में बदलाव करती हैं?

Tata और Mahindra के बाद Toyota ने घटाए कारों के रेट, Fortuner हुई साढ़े तीन लाख रुपये सस्ती, जानें बाकी की कीमत

कंपनियों का पक्ष और भविष्य की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा ने ग्लोबल NCAP को जानकारी दी है कि दक्षिण अफ्रीका में बिकने वाले नए मॉडल्स में अब साइड और कर्टेन एयरबैग जैसे फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। जल्द ही अपडेटेड मॉडल का दोबारा टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल, इस रेटिंग ने उन ग्राहकों के मन में डर पैदा कर दिया है जो सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  14 May 2026, 2:46 PM IST