हिंदी
टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका (Img- Internet)
New Delhi: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा यानी कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कार कंपनियां एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर पेश कर रही हैं। अगर आप भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुके हैं और एक नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।
देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मई 2026 में अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज पर बंपर छूट की घोषणा की है। कंपनी अपनी पॉपुलर EVs पर 50 हजार रुपये से लेकर 3.8 लाख रुपये तक के भारी-भरकम बेनिफिट्स दे रही है। इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, ग्रीन बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे बड़े फायदे शामिल हैं।
टाटा की नई और स्टाइलिश कार 'टाटा कर्व ईवी' (Tata Curvv EV) पर इस समय सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। यह इलेक्ट्रिक SUV-कूपे इस महीने टाटा की सबसे बड़ी डिस्काउंट पाने वाली कार बन गई है। इसके MY24 और MY25 मॉडल्स पर कंपनी 3.3 लाख रुपये से लेकर 3.8 लाख रुपये तक का तगड़ा लाभ दे रही है। वहीं, अगर आप बिल्कुल नया MY26 मॉडल खरीदते हैं, तो उस पर भी 3.3 लाख रुपये तक की सीधी छूट उपलब्ध है।
Share Market: Tata Capital पर टैक्स का बड़ा झटका, जानें इसका शेयर प्राइस पर क्या होगा असर
पहली बार कार खरीदने वालों की पसंदीदा 'टाटा पंच ईवी' (Tata Punch EV) पर भी इस महीने शानदार ऑफर हैं। इसके पुराने लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स पर कुल 2.1 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि नए MY26 मॉडल्स पर 1.2 लाख से 1.4 लाख रुपये तक की छूट है।
इसके साथ ही, टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार 'टाटा नेक्सॉन ईवी' (Tata Nexon EV) के MY24 और MY25 मॉडल्स पर ग्राहकों को कुल 1.2 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। हालांकि, इसके MY26 मॉडल्स पर यह छूट सिर्फ 50 हजार रुपये तक ही सीमित रखी गई है।
एक लाख जेब में है तो घर ले आएं Tata Sierra, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI
टाटा की सबसे बजट-फ्रेंडली कार 'टाटा टियागो ईवी' (Tata Tiago EV) पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके पुराने वेरिएंट्स पर करीब 2.1 लाख रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है, जबकि नए MY26 मॉडल्स पर 60 हजार से लेकर 1.2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
इसके अलावा, टाटा की प्रीमियम और बड़े साइज वाली 'हैरियर ईवी' (Tata Harrier EV) पर भी कंपनी 1.5 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है, जिसमें स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। फैमिली ग्राहकों के बीच इस गाड़ी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 16 May 2026, 3:23 PM IST
No related posts found.