Auto: 3 लाख सस्ती हुई ये लग्जरी SUV! अब ADAS, 7 एयरबैग और मसाज सीट्स के साथ मचा सकती है तहलका

भारतीय बाजार में एक ऐसी नई SUV ने एंट्री ली है, जिसने कीमत कम करके और फीचर्स बढ़ाकर बड़ी कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है। इसमें ऐसे हाईटेक सेफ्टी फीचर्स और लग्जरी अपडेट दिए गए हैं, जो अब तक महंगी गाड़ियों में ही देखने को मिलते थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 May 2026, 9:39 AM IST

New Delhi: भारतीय ऑटो बाजार में प्रीमियम फैमिली SUVs की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच Skoda Auto ने अपनी नई और अपडेटेड Skoda Kodiaq को लॉन्च कर बाजार में हलचल बढ़ा दी है। कंपनी ने इस बार सिर्फ फीचर्स ही नहीं बढ़ाए, बल्कि इसकी कीमत में भी बड़ा बदलाव किया है। नई Kodiaq अब पहले से करीब 3 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है, जिससे यह SUV प्रीमियम ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन गई है।

नई Kodiaq को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो लग्जरी, सेफ्टी और दमदार परफॉर्मेंस को एक साथ चाहते हैं। इस बार कंपनी ने पहली बार इसमें एडवांस ADAS टेक्नोलॉजी, 7 एयरबैग और कई हाई-एंड फीचर्स जोड़े हैं।

बेस वेरिएंट की कीमत में बड़ा कट

Skoda ने नई Kodiaq के Lounge 5-सीटर वेरिएंट की शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपये रखी है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस वेरिएंट को पहले के मुकाबले लगभग 3 लाख रुपये सस्ता कर दिया है। वहीं Sportline 7-सीटर वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये और टॉप मॉडल Selection L&K वेरिएंट की कीमत 46.99 lakh रुपये तय की गई है।

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी का यह कदम सीधे तौर पर प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। इस सेगमेंट में पहले से Toyota Fortuner, Jeep Meridian और MG Gloster जैसी SUVs मौजूद हैं।

पहली बार मिला एडवांस ADAS पैकेज

नई Kodiaq की सबसे बड़ी खासियत इसका Advanced Driver Assistance System यानी ADAS फीचर है। इसमें Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Blind Spot Detection जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Front Assist Warning, Rear Traffic Alert और Automatic Emergency Braking जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है।

कंपनी ने इसमें Adaptive Headlights और Exit Warning जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं। हालांकि ADAS फीचर पैक केवल Sportline और Selection L&K वेरिएंट में ही मिलेगा।

युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार: भारत में खुलेगा स्टारबक्स का पहला कॉर्पोरेट ऑफिस, जानें कैसे मिलेगी नौकरी और क्या होंगे फायदे

लग्जरी इंटीरियर बना आकर्षण का केंद्र

नई Kodiaq का केबिन पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आता है। Sportline वेरिएंट में ऑल-ब्लैक स्पोर्टी इंटीरियर दिया गया है, जबकि Selection L&K वेरिएंट में ब्लैक और ब्राउन थीम वाला लग्जरी केबिन मिलता है। SUV में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल डिजिटल स्क्रीन, मैट्रिक्स LED हेडलैंप और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली सीटें लंबी यात्राओं को और आरामदायक बनाती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अब Sportline वेरिएंट में भी LED लाइट स्ट्रिप और 360 डिग्री कैमरा मिलने लगा है, जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल में उपलब्ध था।

दमदार इंजन और शानदार ड्राइविंग अनुभव

नई Kodiaq में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। SUV में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड रखा गया है, जिससे खराब रास्तों और हाईवे दोनों पर बेहतर कंट्रोल मिलता है। कंपनी का दावा है कि नई Kodiaq सिर्फ लग्जरी ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग कम्फर्ट और सेफ्टी के मामले में भी शानदार अनुभव देगी।

Delhi EV Big Decision: अब दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर… पेट्रोल-CNG ऑटो पर सख्ती शुरू

फैमिली ग्राहकों पर कंपनी की नजर

ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि Skoda अब भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों को समझते हुए अपनी रणनीति बदल रही है। लोग अब सिर्फ बड़ी SUV नहीं, बल्कि ऐसी कार चाहते हैं जिसमें सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और लग्जरी का पूरा पैकेज मिले। नई Kodiaq इसी सोच को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

Location :  New Delhi

Published :  17 May 2026, 9:39 AM IST