Tata ने दिखाई नई Tiago और Tiago EV की पहली झलक, इस डेट को नए लुक और 360 डिग्री कैमरे के साथ होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स 28 मई 2026 को अपनी नई Tiago और Tiago EV फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है। नए बोल्ड लुक, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स और 293 किमी तक की शानदार रेंज के साथ ये कारें पहले से ज्यादा मॉडर्न और सुरक्षित हो गई हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 May 2026, 4:01 PM IST

New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रही है। टाटा ने अपनी बेहद लोकप्रिय हैचबैक कार टियागो और उसके इलेक्ट्रिक वर्जन टियागो ईवी (Tiago EV) के नए फेसलिफ्ट मॉडल को दुनिया के सामने पेश कर दिया है।

कंपनी ने इसके साथ ही आधिकारिक घोषणा की है कि ये दोनों ही कारें आगामी 28 मई 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएंगी। टाटा ने इस बार दोनों हैचबैक कारों के बाहरी डिजाइन (एक्सटीरियर) को पूरी तरह बदल दिया है, जिससे ये पहले के मुकाबले कहीं अधिक बोल्ड, स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आ रही हैं।

बोल्ड और मॉडर्न लुक: ग्रिल से लेकर लाइट्स तक सब बदला

सामने आई जानकारियों के मुताबिक, दोनों कारों के नए मॉडल में आइब्रो के आकार के शानदार LED DRLs के साथ बोल्ड हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल में बड़ी Altroz जैसी स्टाइलिश काली ग्रिल मिलती है, जबकि इलेक्ट्रिक (EV) मॉडल में बॉडी के कलर जैसी बंद ग्रिल दी गई है। कार का बंपर भी पूरी तरह नया है। इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल में पिक्सल्स के आकार के फॉग लैंप मिलते हैं, जो इलेक्ट्रिक मॉडल में देखने को नहीं मिलेंगे।

Tata EVs Car Discount: EV कार खरीदने का सुनहरा मौका, टाटा की इन पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रही बंपर छूट

साइड और रियर प्रोफाइल में भी बड़े बदलाव

साइड प्रोफाइल की बात करें, तो दोनों मॉडलों में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनका साइज पहले की तरह 15 इंच रहने की उम्मीद है। मौजूदा Tiago NRG की तरह दोनों हैचबैक मॉडल में काले रंग के व्हील आर्चेस दिए गए हैं, जो इसे रग्ड लुक देते हैं। रियर प्रोफाइल में टाटा ने इसकी टेल-लाइट्स को बदला है, जिसमें कई खड़ी LED पट्टियां हैं। ये पट्टियां टाटा के दूसरे नए मॉडलों की तरह एक मोटे लाइट बार से जुड़ी हुई हैं।

पहली बार मिलेगा 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड केबिन

इस फेसलिफ्ट मॉडल का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 360-डिग्री कैमरा सेटअप है, जो इस सेगमेंट की कार के लिए बिल्कुल नया फीचर है। कार के अगले बंपर और साइड शीशों के नीचे कैमरा पॉड्स दिए गए हैं। केबिन के अंदर नए डिजाइन वाले डैशबोर्ड के साथ एक नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर चमकने वाला (Illuminated) लोगो और 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज से अब इस कार में 2 की जगह स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिल सकते हैं।

Share Market: Tata Capital पर टैक्स का बड़ा झटका, जानें इसका शेयर प्राइस पर क्या होगा असर

दमदार पेट्रोल-सीएनजी इंजन और ईवी की लंबी रेंज

इंजन की बात करें तो पेट्रोल मॉडल में पहले वाला ही 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86hp की पावर जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। सीएनजी वेरिएंट में यह इंजन 75.5hp की पावर देता है। वहीं, Tiago EV में दो बैटरी विकल्प मिलेंगे- पहला 19.2kWh बैटरी (रेंज 223 किमी) और दूसरा बड़ा 24kWh बैटरी पैक, जो सिंगल चार्ज में 293 किमी की शानदार दूरी तय करने का दावा करता है।

Location :  New Delhi

Published :  21 May 2026, 4:01 PM IST