कम कीमत में लग्जरी फीचर्स! नए अवतार में जल्द धूम मचाने आ रही हीरो की यह स्पोर्टी बाइक

हीरो मोटोकॉर्प अपनी स्पोर्टी बाइक Extreme 125R को नए TFT डिस्प्ले और TPMS फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इंजन और डिजाइन पहले जैसे ही रहेंगे, लेकिन नए अपडेट्स से फीचर्स लिस्ट और मजबूत होगी।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 13 August 2026, 3:44 PM IST

New Delhi: हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) भारतीय बाजार में अपने 125cc सेगमेंट को और अधिक मजबूत बनाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी लोकप्रिय और स्पोर्टी बाइक Hero Extreme 125R को कुछ नए और एडवांस्ड फीचर्स के साथ बाजार में उतारने वाली है। इस अपडेट के बाद इस मोटरसाइकिल का मुकाबला इस सेगमेंट की अन्य दिग्गज बाइकों से और भी कड़ा हो जाएगा।

क्या होंगे नए बदलाव और फीचर्स?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले नए टॉप-स्पेक वेरिएंट में कंपनी TFT डिस्प्ले और TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल कर सकती है। वर्तमान मॉडल में 4.2 इंच का कलर एलसीडी (LCD) दिया गया है, लेकिन नए वेरिएंट में मिलने वाला टीएफटी कंसोल इसे और प्रीमियम लुक देगा। इन तकनीकी बदलावों के अलावा बाइक के डिजाइन, बॉडी पैनल्स और अन्य बुनियादी पार्ट्स में कोई बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है।

Auto: 3 लाख सस्ती हुई ये लग्जरी SUV! अब ADAS, 7 एयरबैग और मसाज सीट्स के साथ मचा सकती है तहलका

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई फेरबदल नहीं

बाइक के मैकेनिकल पार्ट्स और इंजन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो 8,250 rpm पर 11.4 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक यूनिट बरकरार रखी जाएगी। इसके अलावा, 120-सेक्शन का चौड़ा रियर टायर, ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप और सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल एबीएस जैसी खूबियां पहले जैसी ही रहेंगी।

सेगमेंट की अन्य बाइक्स से मुकाबला

TFT और TPMS जैसे फीचर्स के जुड़ने से Hero Extreme 125R की फीचर लिस्ट काफी मजबूत हो जाएगी। इस बाइक में पहले से ही राइड-बाय-वायर, क्रूज कंट्रोल और राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाजार में इसका सीधा मुकाबला TVS Raider 125 और Honda CB125 Hornet जैसी पॉपुलर मोटरसाइकिलों से होता है, जिनमें पहले से ही डिजिटल कनेक्टिविटी और आधुनिक डिस्प्ले दिए जा रहे हैं।

Auto News: SUV के दौर में भी सेडान की वापसी, जानें पिछले साल कितनी हुई इस कार की बिक्री

संभावित कीमत

भारतीय बाजार में वर्तमान में Hero Extreme 125R की एक्स-शोरूम कीमत 91,500 रुपए से 1,08,300 रुपए के बीच है। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

IBS OBD2B वेरिएंट: 91,500 रुपए (एक्स-शोरूम)

ABD OBD2B / सिंगल सीट वेरिएंट: 95,700 रुपए (एक्स-शोरूम)

डुअल-चैनल ABS वेरिएंट: 1,08,300 रुपए (एक्स-शोरूम)

नए फीचर्स के जुड़ने के बाद इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  13 August 2026, 3:44 PM IST