सरायकेला में लाखों की तस्करी, नशीले पदार्थों संग तीन गिरफ्तार

झारखंड के सरायकेला में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है जिसके अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में आंकी गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 May 2026, 5:59 PM IST

Saraikela: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी छापेमारी की। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है जिसके अंतरराष्ट्रीय कीमत 16.50 लाख आंका गई है।

एसपी ने बताया कि 6 मई को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई।

Latehar: बच्चे स्कूल में कर रहे थे भोजन, हुआ कुछ ऐसा कि उनकी जान पर आ पड़ी

679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 82.80 ग्राम आंका गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार तस्कर

गिरफ्तार तस्करों की पहचान महाराज अली, असगर अली और शबनम प्रवीन के रूप में हुई है।

Weather Update: उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, यूपी-झारखंड समेत कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी उक्त मकान में किराए पर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में महाराज अली के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह RIT थाना के एक मामले में वांछित भी था। पुलिस ने सभी आरोपियों की बायोमेट्रिक व फिंगरप्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Location :  Saraikela

Published :  7 May 2026, 5:52 PM IST