पत्नी के चरित्र पर था संदेह, कर डाली गला रेतकर हत्या

लखनऊ में 5 अगस्त की रात को अपनी पत्नी की गला काटकर फरार होने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 9 August 2017, 7:48 PM IST
google-preferred

लखनऊ: अवैध संबंध के शक में हफ्ते भर पहले पत्नी की गला काटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी पति के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

पत्नी के अवैध संबंधो के शक मे की हत्या

फरार चल रहे आरोपी पति सोहन वर्मा पुत्र मूलचंद वर्मा है। ट्रांसगोमती एसपी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी लखीमपुर खीरी के ग्राम मुरऊआ का रहने वाला है और पेशे से रिक्शा चालक है। आरोपी पति सोहन ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इस बात को लेकर दोनों मे कई बार झगड़ा भी हुआ था। उसने बताया की 5-6 अगस्त की रात को सोते समय उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया की मुखबिर की जानकारी पर आरोपी को पक्का पुल, बंधा रोड से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या मे इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद कर लिया है। आरोपी पति के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

Published : 
  • 9 August 2017, 7:48 PM IST

Related News

No related posts found.