एक बार फिर दंगे की आग में झुलसा सहारनपुर

डीएन संवाददाता

राजपूत और दलितों के बीच किसी बात को लेकर चल रहे अनबन के चलते आज सहारनपुर में फिर से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

सहारनपुर में दंगा
सहारनपुर में दंगा


सहारनपुर: लंबे समय से राजपूत और दलितों के बीच तनाव के कारण चर्चा में रहे सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में आज माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है।

मंगलवार को बसपा अध्यक्ष मायावती सहारनपुर के दौरे के पर थी और उनके वहां से निकलने के बाद ही माहौल कुछ अलग ही दिखाई दिया। बता दें कि शब्बीरपुर के पास स्थित चंद्रपुरा गांव में राजपूत और दलित के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि गोलाबारी भी हुई। इतना ही नहीं राजपूतों के घर पथराव भी किए गए और तो और कई घरों में आग भी लगा दी गई।

घरों पर पथराव तथा आगजनी की घटना के बाद गुस्साए राजपूतों ने तलवारें निकाल ली। इसके बाद फिर क्या था दोनों के बीच काफी संघर्ष हुआ। तलवारबाजी में घायल दो दलितों की हालत गंभीर बनी है। इतना ही नहीं शब्बीरपुर में एक बार फिर हाई अलर्ट कर दिया गया है। सहारनपुर के साथ ही आसपास के जिलों के अधिकांश थाना की फोर्स के साथ ही पीएसी को भी बुलाया गया है।










संबंधित समाचार