शार्ट सर्किट से लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

कानपुर में डॉक्टर के घर में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

Updated : 9 May 2017, 6:52 PM IST
google-preferred

कानपुर: चकेरी थाना के अंतर्गत जाजमऊ इलाके में एक डॉक्टर के घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। घर में रखा लाखों का सामान जल गया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक चकेरी के जाजमऊ निवासी मो. साजिद पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ. साजिद के घर के नीचे ही क्लीनिक है। डॉक्टर ने बताया कि अचानक घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जब आग लगी तब वो घर के नीचे बने क्लीनिक में मरीज़ देख रहे थे। घर में रखा लाखों का सामान जल कर खाक हो गया।

Published : 
  • 9 May 2017, 6:52 PM IST

Related News

No related posts found.