वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप… विशाल अजगर के ऊपर बच्ची को लिटाकर बनाया जा रहा था वीडियो, लोगों ने उठाए गंभीर सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक छोटी बच्ची को विशाल अजगर के ऊपर लेटे हुए दिखाया गया है, जिसे अमेरिकी इन्फ्लुएंसर माइक होल्स्टन ने शेयर किया था। वीडियो ने सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 May 2026, 6:13 PM IST
google-preferred

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची को विशालकाय अजगर के ऊपर आराम से लेटे हुए देखा जा सकता है। वीडियो को मशहूर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर Mike Holston ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @therealtarzann पर शेयर किया है।

रील के लिए खतरे में जान?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स भारी-भरकम अजगर को पकड़कर बच्ची के ऊपर रख देता है। बच्ची बिना किसी डर के उस पर लेट जाती है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या यह सिर्फ व्यूज के लिए किया गया खतरनाक स्टंट है।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

वीडियो सामने आते ही लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि यह लापरवाही भरा व्यवहार है और रील्स के लिए बच्ची की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। कुछ लोगों ने इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया है।

https://www.instagram.com/p/DY3WP6qMLWi/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

अजगर कितना खतरनाक?

इस वीडियो में दिख रहा सांप रेटिकुलेटेड पायथन माना जा रहा है, जो दुनिया के सबसे लंबे सांपों में से एक है। यह 6 से 9 मीटर तक लंबा और 150 किलो तक वजनी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बेहद शक्तिशाली प्रजाति है, जो खतरा महसूस होने पर गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

Viral Love Story: सोशल मीडिया पर छाया इस कपल का अनोखा रिश्ता

सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या इस तरह के स्टंट्स बच्चों के लिए सुरक्षित हैं। यूजर्स लगातार ऐसे कंटेंट पर सख्त नियम और जिम्मेदारी की मांग कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  29 May 2026, 6:13 PM IST

Advertisement