चंबल नदी में रहस्यमयी हलचल: ‘मदरकॉल’ के बाद हजारों नन्हें कछुए अचानक कैसे पहुंचे पानी तक?
चंबल नदी के नंदगवा और पिनाहट घाट पर ‘मदरकॉल’ प्रक्रिया के दौरान मादा कछुओं की मदद से लगभग 2,000 नन्हें कछुए सुरक्षित रूप से नदी में पहुंचे। यह दुर्लभ प्राकृतिक और संरक्षण प्रक्रिया चंबल की जैव विविधता को और मजबूत करती है।