
पारंपरिक उम्मीदों से परे एक बिल्कुल अनोखा विज्ञापन (Img- AI)
New Delhi: आमतौर पर जब लोग शादी का विज्ञापन देते हैं, तो उसमें अच्छी सरकारी नौकरी, मोटी सैलरी, पारिवारिक पृष्ठभूमि या कद-काठी जैसी बातें लिखी होती हैं। लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे अखबार के एक स्क्रीनशॉट ने शादी के इन सभी पुराने पैमानों को बदलकर रख दिया है। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने होने वाले जीवनसाथी की तलाश के लिए ऐसी विचित्र शर्तें रखी हैं, जिन्हें पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
अखबार में रिया नाम की एक इन्फ्लुएंसर द्वारा दिए गए इस विज्ञापन के मुताबिक, उसे ऐसा लड़का चाहिए जो कैमरे के सामने जरा सा भी न शर्माए। होने वाला पति उसके साथ हर वक्त रिलेशनशिप रील्स बनाने को तैयार रहे और उसे 'MOI-MOI' जैसे ट्रेंडिंग कंटेंट का पूरा आइडिया हो। इतना ही नहीं, होने वाले दूल्हे को Premiere Pro जैसे हैवी सॉफ्टवेयर पर व्लॉग्स और वीडियो एडिट करना भी आना चाहिए।
Good Morning. pic.twitter.com/FIxJbpTfkP
— Kali Yuga Surfer (@kaliyuga_surfer) August 25, 2026
अपनी शर्तों की लिस्ट में लड़की ने यह भी साफ लिखा है कि लड़का जॉइंट फैमिली (संयुक्त परिवार) से नहीं होना चाहिए। साथ ही उसने एक मजेदार चेतावनी भी दी है। लड़की ने लड़कों को सलाह दी है कि उससे संपर्क करने से पहले Amazon miniTV की सीरीज ‘Half Love Half Arranged’ जरूर देख लें, ताकि उन्हें पहले ही समझ आ जाए कि लड़की को किस तरह के लड़के बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
“30-30 करवा दो…” जिसको लगी गोली, दरोगा साहब उसी से मांगे पैसे, वीडियो वायरल हुई तो…
यह विज्ञापन जैसे ही इंस्टाग्राम पर @findingoodads नाम के पेज पर शेयर हुआ, वायरल हो गया। इस पर लोगों के बेहद मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "यह दूल्हे की तलाश नहीं, बल्कि बिना सैलरी वाला फुल-टाइम जॉब ऑफर है।" वहीं दूसरे ने पूछा, "इन्हें पति चाहिए या वीडियो एडिटर?" हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि लड़की को अपनी पसंद और करियर को लेकर पूरी स्पष्टता है।
Location : New Delhi
Published : 26 August 2026, 2:48 PM IST