Viral Video: टीम इंडिया का जीत, PAK पस्त; अफगानिस्तान की सड़कों पर भी दिखा जश्न का माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। ईशान किशन की 87 रन की शानदार पारी ने मैच का रुख तय किया। भारत की जीत पर बलूचिस्तान और अफगानिस्तान में भी जश्न देखने को मिला।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 February 2026, 11:59 AM IST

New Delhi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान भारतीय टीम हर विभाग में पाकिस्तान पर भारी नजर आई।

बलूचिस्तान में मना अलग अंदाज में जश्न

भारत की जीत के बाद जहां देशभर में जश्न का माहौल रहा, वहीं पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से भी चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि वहां के कुछ लोग पाकिस्तान की हार और भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

अफगानिस्तान में भी खुशी की लहर

सिर्फ बलूचिस्तान ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान में भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी का माहौल देखने को मिला। वायरल वीडियो में लोग सड़कों पर उतरकर डांस करते और जश्न मनाते नजर आए। भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से ही रोमांच और भावनाओं से जुड़ा रहा है, ऐसे में इस जीत की गूंज पड़ोसी देशों तक सुनाई दी।

शादी में दूल्हे के पिता की धांसू एंट्री, बाइक पर बैठकर लूट ली महफिल; Video सोशल मीडिया पर वायरल

ईशान किशन की तूफानी पारी

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 46 गेंदों में 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन जोड़े। अंत में रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 175/7 तक पहुंचाया।

बुमराह और हार्दिक ने तोड़ी कमर

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को आउट कर दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।

सादगी की जगह चमकदार कपड़े: तेरहवीं पर पोते का मजेदार अंदाज वायरल, देखिये वीडियो

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, लेकिन सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। पूरी टीम दबाव में बिखर गई और भारत ने मुकाबला 61 रन से अपने नाम कर लिया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 February 2026, 11:59 AM IST