फ्रांसीसी महिला ने गिनाए भारत के फायदे, बताया क्यों फ्रांस से है बेहतर India; आप देखें Viral Video

भारत की संस्कृति, सामुदायिक भावना, प्राकृतिक विविधता और वस्त्र उद्योग ने एक फ्रांसीसी महिला का दिल जीत लिया। इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट में उसने भारत को फ्रांस से बेहतर बताया, जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 February 2026, 5:00 PM IST

New Delhi: भारत हमेशा से विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इसकी सांस्कृतिक विविधता, प्राचीन परंपराएं, आध्यात्मिक माहौल और स्वादिष्ट व्यंजन दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरें भारत को एक संपूर्ण पर्यटन पैकेज बनाती हैं। इसी कड़ी में एक फ्रांसीसी महिला भारत की इतनी बड़ी फैन हो गई कि उसने भारत को फ्रांस से बेहतर बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ पोस्ट

यह वायरल पोस्ट इंस्टाग्राम पर freldaway नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट का टाइटल है, “इन मामलों में फ्रांस भारत से बहुत पीछे है”। फ्रेडवे नाम की यह फ्रांसीसी महिला भारत में रहने के अपने अनुभवों के आधार पर भारतीय जीवन के कुछ ऐसे पहलुओं को उजागर करती हैं, जिन्होंने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने खासतौर पर भारतीय सामुदायिक भावना, प्राकृतिक विविधता और वस्त्र उद्योग की जमकर तारीफ की है।

सामुदायिक भावना ने जीता दिल

फ्रेडवे बताती हैं कि भारत में लोगों के बीच जो अपनापन और सामूहिकता है, वह फ्रांस की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत है। उनके अनुसार फ्रांस में व्यक्तिवाद ज्यादा देखने को मिलता है, जबकि भारत में लोग एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने लिखा कि भारत में लोगों को एक-दूसरे की देखभाल करते देखना बेहद प्यारा अनुभव था, मानो सभी एक बड़े परिवार का हिस्सा हों।

Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर शख्स ने बनाई अजीब रील, अजीब हरकत से यात्रियों में मचा डर

प्राकृतिक विविधता में भारत अव्वल

हालांकि फ्रांस में भी घूमने-फिरने की कई खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन फ्रेडवे के मुताबिक भारत इस मामले में कहीं आगे है। उन्होंने कहा कि भारत इतना विशाल देश है कि यहां रेगिस्तान, पहाड़, समुद्र, जंगल, बैकवाटर और हर तरह की जलवायु एक ही देश में देखने को मिल जाती है। यही विविधता भारत को खास और अनोखा बनाती है।

भारतीय वस्त्र उद्योग से हुईं प्रभावित

फ्रेडवे ने भारतीय कपड़ा उद्योग की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कढ़ाई और मोती के काम में लगने वाली मेहनत और बारीकी को देखकर हैरानी जताई। उनका कहना है कि भारत में जो कुर्तियां और परिधान लोगों को साधारण लगते हैं, वही फ्रांस में लग्ज़री फैशन या महंगे कपड़ों की श्रेणी में आते हैं।

मुंबई की लिफ्ट में हादसा: गैस से भरे गुब्बारों में हुआ विस्फोट, Viral Video ने बढ़ाई चिंता

यूजर्स ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने भारत के सकारात्मक पक्ष को उजागर करने के लिए महिला की सराहना की। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जल्द ही फ्रांस को सस्ते भारतीय वस्त्रों का स्वाद मिलने वाला है। वहीं कुछ ने भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद भारतीय कपड़े यूरोप में और सस्ते हो जाएंगे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 February 2026, 5:00 PM IST