Viral Video: मंडप सजा, बारात आई… फिर अचानक क्यों भाग खड़ा हुआ दूल्हा?

एक शादी, एक मांग और फिर अचानक मचा हंगामा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया? क्या सिर्फ एक कार की वजह से टूटा रिश्ता, या इसके पीछे छिपी है बड़ी सच्चाई?

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 10 April 2026, 8:43 AM IST

New Delhi: शादी को जीवन का सबसे पवित्र और यादगार रिश्ता माना जाता है, लेकिन जब इसमें लालच और दहेज जैसी कुरीतियां घुल जाती हैं, तो यही रिश्ता विवाद का कारण बन जाता है। हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दूल्हा अपनी ही शादी से इसलिए भाग गया क्योंकि उसे दहेज में Mahindra Scorpio नहीं मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अचानक शादी स्थल से भागता नजर आता है। वीडियो बना रहा व्यक्ति कहता सुनाई देता है कि दूल्हा हाथ नहीं आ रहा और तेजी से भाग रहा है। उसके पीछे-पीछे बाराती और कुछ अन्य लोग उसे पकड़ने की कोशिश में दौड़ रहे हैं। कैमरे में खेतों और खुले इलाकों में भागते लोगों का दृश्य भी कैद हुआ है।

बताया जा रहा है कि दूल्हे ने शादी से पहले दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग रखी थी, लेकिन जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उसने शादी छोड़ दी।

Viral Story: रणथंभौर पार्क में जिप्सियों से घिरा बाघ, गाड़ियों की लाइन देखकर भड़के लोग, देखें वीडियो

दहेज की मांग बनी रिश्ते टूटने की वजह

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे की तरफ से पहले ही कार की मांग तय कर दी गई थी। लड़की पक्ष द्वारा इसे पूरा न कर पाने पर दूल्हा नाराज हो गया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दहेज प्रथा आज भी समाज के कई हिस्सों में गहराई से जमी हुई है और कई बार यह रिश्तों को बनने से पहले ही तोड़ देती है।

Viral Video: पेट्रोल से बाइक धोता दिखा शख्स, सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा; आप भी देखें ये वीडियो

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह वीडियो जैसे ही X पर वायरल हुआ, लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने दूल्हे को लालची और शर्मनाक बताया, तो कुछ ने कहा कि अच्छा हुआ वह भाग गया, नहीं तो लड़की की जिंदगी खराब हो सकती थी। वहीं कुछ लोगों ने लड़की पक्ष पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने ऐसी मांग मानने की बात ही क्यों की।

Location :  New Delhi

Published :  10 April 2026, 8:43 AM IST