Chhath Puja Viral Video: मां से मिलने के लिए शख्स ने खर्च की पूरे महीने की सैलरी, पहली फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल

Chhath Puja Viral Video: मां से मिलने के लिए शत्रुघन कुमार ने पूरे महीने की सैलरी खर्च कर बिहार जाने के लिए पहली बार फ्लाइट ली। उनका भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 October 2026, 1:06 PM IST

Patna: बिहार में छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और परिवार से जुड़ी गहरी भावना है। यही वजह है कि बिहार के लोग देश-विदेश में कहीं भी रहें, छठ के मौके पर अपने घर पहुंचने की कोशिश जरूर करते हैं।

कई बार इसके लिए उन्हें छुट्टी लेनी पड़ती है, काम छोड़ना पड़ता है या फिर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जहां शत्रुघन कुमार ने अपनी मां के पास बिहार पहुंचने के लिए पूरे महीने की सैलरी खर्च कर दी।

मां से मिलने के लिए पहली बार बैठे हवाई जहाज में

शत्रुघन कुमार छठ पूजा के मौके पर अपनी मां के पास बिहार जाना चाहते थे। उनके सामने दो बड़ी चुनौतियां थीं। पहली, उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे और दूसरी, उन्हें जल्द से जल्द घर पहुंचना था। ऐसे में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।

उन्होंने जल्दी बिहार पहुंचने के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कर ली। बताया जा रहा है कि यह उनकी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा थी। घर पहुंचने की खुशी उनके लिए खर्च की चिंता से कहीं ज्यादा अहम थी।

गांव के विकास का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी? कमलेश पाल के मामले में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

फ्लाइट के अंदर से बनाया वीडियो, चेहरे पर दिखा घर का प्यार

शत्रुघन ने अपनी पहली हवाई यात्रा के दौरान विमान के अंदर से एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उनके चेहरे पर उत्साह और घर लौटने की खुशी साफ दिखाई देती है। उनकी कहानी लोगों को इसलिए भी छू रही है, क्योंकि इसमें किसी महंगी यात्रा या घूमने-फिरने का शौक नहीं, बल्कि अपनी मां से मिलने की चाह नजर आती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे छठ पूजा के प्रति बिहारी लोगों की आस्था और परिवार से उनके जुड़ाव का उदाहरण मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया प्यार

वीडियो पर कई यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक केबिन क्रू सदस्य ने कमेंट करते हुए लिखा कि शत्रुघन अगली बार उनकी फ्लाइट में आएं, तो वह उनके साथ सेल्फी लेंगी। वहीं, एक यूजर ने उनकी खुशी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह खुशनसीब हैं कि अपनी सैलरी से हवाई यात्रा कर पाए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि छठ पूजा पर बिहार जाने के लिए लोग इसी तरह की कोशिश करते हैं।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर चलती गाड़ियों से स्टंट! बदायूं के पूर्व विधायकों के काफिले का वीडियो वायरल

छठ पूजा में घर लौटने की भावना सबसे खास

शत्रुघन कुमार की कहानी उन हजारों लोगों की भावनाओं को सामने लाती है, जो त्योहारों पर अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाली भीड़ और घर लौटने की बेचैनी इसी लगाव को दिखाती है। हालांकि, एक महीने की सैलरी खर्च करने का फैसला हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन शत्रुघन के लिए मां के पास पहुंचना सबसे जरूरी था। उनकी पहली फ्लाइट का वीडियो अब लोगों को याद दिला रहा है कि त्योहारों की असली खुशी अक्सर अपनों के साथ होने में छिपी होती है।

Location :  New Delhi

Published :  28 October 2026, 1:06 PM IST