Atiq Ahmed: अतीक अहमद के बेटे अदान की LIVE मौत, हादसे का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था, तभी उसकी क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई। अब हादसे का लाइव डैशकैम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 12 August 2026, 12:24 PM IST

Jhansi: माफिया अतीक अहमद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें अबान के साथ-साथ कार चालक ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

झांसी में हुआ था दर्दनाक हादसा, हवा में उछल गई थी क्रेटा कार

यह पूरी घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिल्ली के पास की थी। अबान अहमद जिस क्रेटा कार में सवार होकर जा रहा था, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई फीट हवा में उछल गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। बता दें कि इस हादसे का पूरा लाइव घटनाक्रम ठीक पीछे चल रही एक अन्य कार के डैशबोर्ड कैमरे (डैशकैम) में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूपी के डॉन रहे अतीक अहमद के परिवार को एक और झटका, छोटे बेटे की दर्दनाक मौत

झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था अबान

जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपनी कार से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए जा रहा था। हालांकि, वह अपनी मंजिल तक पहुंच पाता, उससे पहले ही रास्ते में यह काल बनकर आई दुर्घटना घट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल अबान ने तड़पते हुए महज इतना कहा था, "मेरा नाम अबान है... मुझे बचा लो।" और कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं।

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में हुआ सुपुर्द-ए-खाक

इस भीषण सड़क दुर्घटना में अबान अहमद और कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि वाहन में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद अबान के शव को उसके पैतृक आवास लाया गया, जहां प्रयागराज के प्रसिद्ध कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान जेल में बंद उसके दोनों भाइयों, उमर और अली को पैरोल पर रिहा कर जनाजे में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

जेल से लौटते वक्त अतीक अहमद के बेटे का तांडव, फतेहपुर में अली के 11 वाहनों पर चला पुलिस का डंडा

Location :  Jhansi

Published :  12 August 2026, 11:46 AM IST