Video Story: UPI से पेमेंट करना होगा महंगा? देवघर के कारोबारियों को सता रही मुनाफे की चिंता, जानें अब क्या होगा?

2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR शुल्क की प्रस्तावित व्यवस्था को लेकर देवघर के कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त लागत का असर छोटे दुकानदारों और ग्रामीण बाजारों पर पड़ सकता है। आईये वीडियो स्टोरी में जानते हैं कि इसका प्रभाव कैसे पड़ेगा...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 September 2026, 7:47 PM IST

Deoghar News: मोबाइल से कुछ सेकेंड में होने वाला UPI भुगतान अब देश के छोटे-बड़े हर बाजार की जरूरत बन चुका है। लेकिन डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क की चर्चा ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। अगर ₹2000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होता है, तो इसका सीधा असर कारोबारियों के खर्च और मुनाफे पर पड़ सकता है। देवघर के व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के बाद अब अतिरिक्त शुल्क की व्यवस्था छोटे कारोबारियों के लिए नई चुनौती बन सकती है। आईये वीडियो स्टोरी में जानते हैं कि इसका प्रभाव कैसे पड़ेगा

Location :  Deoghar News

Published :  18 September 2026, 7:47 PM IST