सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को पुलिस की एक ऐसी चूक सामने आई, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। गठबंधन के ऐलान के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंचे एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिसकर्मियों ने जिस सलामी की तैयारी एक जज के स्वागत के लिए की थी, वह ओवैसी को दे दी गई।
बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में एक जज के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर देने की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान ओवैसी अपने काफिले के साथ वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उन्हें ही सलामी दे दी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई और अधिकारियों के बीच हलचल मच गई।
जानकारी के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने काफिले के साथ सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही वहां गार्ड में तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए।
जैसे ही ओवैसी अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देना शुरू कर दिया। ओवैसी ने भी सलामी स्वीकार की और इसके बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ सर्किट हाउस के अंदर चले गए।
हालांकि, बाद में पता चला कि यह सलामी एक जज के आगमन के लिए आयोजित की गई थी। इसी वजह से पुलिस की इस कथित चूक को लेकर सवाल उठने लगे।
सर्किट हाउस से निकलने के बाद असदुद्दीन ओवैसी सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ उनके छुटमलपुर स्थित आवास पहुंचे। दोनों सांसद दोपहर करीब एक बजे हरिजन कॉलोनी की गली नंबर दो में पहुंचे।
गली संकरी होने के कारण ओवैसी की कार घर के गेट तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में वह गाड़ी से उतरकर पैदल ही चंद्रशेखर आजाद के साथ उनके घर के अंदर गए।
दोनों सांसदों के पहुंचने की खबर मिलते ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ओवैसी के गाड़ी से उतरते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
चंद्रशेखर आजाद के आवास के बाहर सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। इस दौरान समर्थकों ने 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया' के नारे लगाए। दोनों नेताओं के घर के अंदर जाने के बाद समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किसी अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। ओवैसी यहां चंद्रशेखर आजाद के साथ लंच करने पहुंचे थे।
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की यह मुलाकात गठबंधन के ऐलान के बाद सहारनपुर में उनकी पहली संयुक्त यात्रा के दौरान हुई। दोनों नेताओं ने इससे पहले कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाया था।
इस संबंध में दोनों सांसदों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। इस दौरान विनय रतन, अहसान कुरैशी, राव कैसर सलीम समेत दोनों दलों के कई पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।
सहारनपुर दौरे के दौरान ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में अलग से चर्चा छेड़ दी है। अब इस मामले में पुलिस की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।

Location : Saharanpur
Published : 21 November 2026, 4:34 PM IST
Topics : Asaduddin Owaisi Azad Samaj Party Chandrashekhar Azad Owaisi guard of honour Saharanpur News