रुद्रप्रयाग जिले की छह महिलाएं ‘अपणु घर’ होम-स्टे संचालित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ने और मनरेगा, बाल विकास विभाग, हिमोत्थान सोसायटी की मदद से उनकी आमदनी बढ़ी और स्थानीय संस्कृति का प्रचार भी मजबूत हुआ।

Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। ऊखीमठ ब्लॉक के मक्कू मठ क्षेत्र में “अपणु घर” नामक होम-स्टे को छह महिलाएं मिलकर पूरी तरह संचालित करती हैं। मेहमानों का स्वागत, भोजन, साफ-सफाई और प्रबंधन सभी जिम्मेदारियां ये महिलाएं स्वयं संभालती हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इन होम-स्टे को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया, जिससे इनकी आमदनी में काफी बढ़ोतरी हुई। महिलाओं का आत्मविश्वास भी अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है।
रुद्रप्रयाग: हिमालय की गोद में आस्था का महासंगम, डौणियों खाल कालिंका मेले में उमड़ा सैलाब
मनरेगा, बाल विकास विभाग और हिमोत्थान सोसायटी की मदद से स्थापित ये होम-स्टे महिला सशक्तिकरण और स्थानीय संस्कृति का प्रतीक बन गए हैं। पर्यटक यहां उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवन का अनुभव लेकर जाते हैं। “अपणु घर” न सिर्फ आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि यह स्थानीय समाज और महिला उद्यमिता की प्रेरणा भी बन चुका है।