Dynamite News Exclusive: यूपी बोर्ड में चमकता सितारा; बाराबंकी की परी वर्मा ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डाइनामाइट न्यूज़ पर बताई सफलता की कहानी
बाराबंकी | आलोक श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं बोर्ड के नतीजों में बाराबंकी की एक और बेटी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। जिले की होनहार छात्रा परी वर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 97.33% अंक प्राप्त कर पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता ने परी वर्मा से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी सफलता के पीछे के संघर्ष और भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया।
डाइनामाइट न्यूज़ से विशेष बातचीत के दौरान परी वर्मा ने बताया कि यह मुकाम हासिल करना खुशी की बात है। परी ने अपनी इस शानदार जीत का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई में परिवार का अटूट सहयोग रहा, जिसके कारण वह आज इस मुकाम पर पहुँच सकी हैं। परी के घर और पूरे गांव में इस समय जश्न का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने के लिए उमड़ रहे हैं।
अपनी तैयारी के बारे में जानकारी साझा करते हुए परी वर्मा ने बताया कि वह परीक्षा के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। उन्होंने विषयवार रणनीति बनाकर पढ़ाई की और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया। जब उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं।

Location : Barabanki
Published : 23 April 2026, 7:22 PM IST