New Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 के चुनावों से पहले पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। किसान, जाट, गुर्जर और दलित वोटरों को साधने के लिए बीजेपी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल समेत सभी प्रमुख दल अपनी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटे हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसान मुद्दे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जातीय समीकरण हमेशा से अहम भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में 26 जिलों वाले इस इलाके में बदलते राजनीतिक समीकरणों पर सभी दलों की नजर बनी हुई है।
'डायनामाइट डिबेट' में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा में डायनामाइट न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, राजनीतिक विशेषज्ञ सौम्या सिंह और यूपी चुनावों को कवर करने वाले मैनपुरी से संवाददाता ब्रहमेश कुमार और बिजनौर से अजय पांडे शामिल हुए।
इस डिबेट में चर्चा की गई कि क्या पश्चिमी यूपी 2027 के चुनाव में सत्ता का रास्ता तय करेगा? क्या किसान और जाट वोटर चुनावी तस्वीर बदलेंगे? बीजेपी, एसपी और आरएलडी के बीच किस तरह की सियासी रणनीति देखने को मिल सकती है?
इन सवालों के जवाब जानने के लिए पूरी वीडियो स्टोरी देखें।

Location : New Delhi
Published : 21 September 2026, 4:29 PM IST