New Delhi: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। इस विरोध स्थल पर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी बीती 20 जून से लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच CJP के जारी आंदोलन के समर्थन में सोनम वांगचुक ने भी रविवार से अपना अनिश्चितकालीन उपवास शुरू किया था।
भूख हड़ताल के बीच CJP ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक के लिए पोर्टेबल टॉयलेट लगाने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थल पर बने सार्वजनिक शौचालयों में पानी की सप्लाई और सफाई व्यवस्था में कटौती कर दी गई है।
इस आंदोलन को देशव्यापी समर्थन मिल रहा है। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि एक प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार से जनरल ट्रेन टिकट लेकर दिल्ली पहुंचा है, जो इस लड़ाई के प्रति बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है। फिलहाल जंतर-मंतर पर तनाव और राजनीतिक हलचल तेज है।

Location : New Delhi
Published : 29 June 2026, 4:25 PM IST