शामली मर्डर केस पर भड़के अखिलेश यादव: 4 शूटरों के दुस्साहस पर उठाये सवाल, जानें किसके इशारे पर हुई हत्या?

Shamli Ankit Baliyan Murder: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर बदमाशों ने 18 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी। परिजनों के धरने के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा और जांच की मांग की। जानिए पूरा मामला

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 27 August 2026, 2:59 PM IST

Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी और पश्चिमी यूपी के लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान शामली कोतवाली क्षेत्र में जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अंकित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां बेटे के शव को सड़क पर रखकर इंसाफ की गुहार लगा रही हैं, जबकि पिता हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिंगर की हत्या के बाद प्रदेश में राजनीति भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

20 राउंड धायं-धायं और हमेशा के लिए खामोश हुई सुरीली आवाज!” शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान का मर्डर

अखिलेश यादव ने कहा कि 18 राउंड गोलियां चलाकर जिस तरह बेरहमी से हत्या की गई है, उससे पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी का समस्त जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित है और इस हत्याकांड की जांच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के एंगल से भी की जानी चाहिए।

Location :  Shamli

Published :  27 August 2026, 2:59 PM IST