Shamli: सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शामली में गुस्सा और तनाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। एक तरफ पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ परिवार और स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत अंकित बालियान के घर पहुंचे और उनके पिता सतवीर बालियान से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वह उनके साथ खड़े हैं।
राकेश टिकैत जब अंकित बालियान के घर पहुंचे तो वहां परिवार के लोगों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद थी। उन्होंने सबसे पहले अंकित के पिता सतवीर बालियान से मुलाकात की। बेटे की हत्या से टूटे पिता को उन्होंने सांत्वना दी और परिवार का दुख साझा किया। अंकित की हत्या के बाद से ही परिवार लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। परिवार का कहना है कि जब तक हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उन्हें न्याय मिलने का एहसास नहीं होगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने पुलिस और सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर एनकाउंटर नहीं करती है तो 2 सितंबर को बड़ा निर्णय लिया जाएगा। टिकैत के इस बयान के बाद अब सबकी नजर 2 सितंबर पर टिक गई है। हालांकि उन्होंने इस दिन किस तरह का कदम उठाया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके बयान से साफ है कि अगर पुलिस कार्रवाई को लेकर परिवार और समर्थक संतुष्ट नहीं हुए तो आंदोलन या किसी बड़े विरोध का रास्ता अपनाया जा सकता है।

Location : Shamli
Published : 30 August 2026, 5:52 PM IST