Video: रायबरेली में 45 डिग्री पहुंचा पारा, रातें भी हुईं गर्म, भीषण लू के बीच स्कूल जाने को मजबूर मासूम

रायबरेली में भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। कई स्कूलों में अब तक ग्रीष्मकालीन अवकाश न होने से बच्चे इस जानलेवा धूप में स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 May 2026, 3:48 PM IST

Raebareli: उत्तर भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में भी इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा 'हीट वेव' (लू) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिले में दोपहर के समय आसमान से आग बरस रही है और अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि दिन के साथ-साथ अब रातें भी बेचैन करने लगी हैं; रात का तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

इस चिलचिलाती धूप और उमस के बीच स्कूली बच्चों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ गई हैं। जिले के कई स्कूलों में अब तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) घोषित नहीं किया गया है। नतीजतन, इस जानलेवा गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मासूम बच्चों को स्कूल आना-जाना पड़ रहा है।

पारिवारिक कलह से परेशान सिपाही की रायबरेली पुलिस लाइन में साथी ने बचाई जान

दोपहर में छुट्टी के समय बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार बढ़ रहे पारे के कारण बच्चों की सेहत बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश और चिंता बनी हुई है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द छुट्टियां घोषित करने की मांग की है।

Location :  Raebareli

Published :  21 May 2026, 3:48 PM IST