|VIDEO| गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल महंगा, बिगाड़े बजट पर खोलकर बोलीं जनता

गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर असर साफ दिखने लगा है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 May 2026, 9:06 PM IST


Gorakhpur :
वैश्विक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई ताजा बढ़ोतरी का असर अब आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह जारी नए रेट के बाद पेट्रोल और डीजल करीब तीन रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट।

परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य पदार्थ, सब्जियां, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में भी तेजी आने की संभावना है। गोरखपुर में आम लोगों ने इस बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में घर चलाना और मुश्किल हो जाएगा। गोरखपुर निवासी विभोर दुबे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर हर वर्ग पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह बढ़ोतरी बड़ी परेशानी बन सकती है। वहीं राजन दुबे ने कहा कि तीन रुपये की वृद्धि छोटी नहीं होती। इसका असर बाजार के हर सामान पर दिखाई देगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 May 2026, 9:06 PM IST