Prayagraj: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज के छात्रों ने ठप की OPD, जमकर किया हंगामा

प्रयागराज के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया है। कॉलेज परिसर में छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 16 September 2026, 8:50 PM IST

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया है। कॉलेज परिसर में छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मानदेय (स्टाइपेंड) बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रों का कहना है कि आज के समय में महंगाई के लिहाज से मिलने वाला स्टाइपेंड बहुत कम है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन और ओपीडी का बहिष्कार जारी रहेगा। इस हंगामे के कारण अस्पताल आने वाले दूर-दराज के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

Location :  Prayagraj

Published :  16 September 2026, 8:50 PM IST