Watch Video: लापता युवक का शव गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई ये आशंका

फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव से लापता 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया का शव गेहूं के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान और पैर बंधा होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने युवक के साथ गए व्यक्ति पर आरोप लगाया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 February 2026, 4:19 PM IST

Maharajganj: महाराजगंज जिले के फरेन्दा थाना इलाके के बैकुंठपुर गांव में शुक्रवार सुबह गांव के बाहर गेहूं के खेत में 19 साल के आदित्य चौरसिया का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान बैकुंठपुर के रहने वाले प्रयाग के बेटे आदित्य चौरसिया के रूप में हुई। शव की हालत और उस पर मिले चोट के निशान देखकर साफ लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है।

परिवार के मुताबिक, आदित्य 2 फरवरी को हरपुर टोला कटहिया के रहने वाले प्रदीप गुप्ता के साथ घर से निकला था, लेकिन उस रात देर तक घर नहीं लौटा। लगातार खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, तो फरेन्दा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शुक्रवार सुबह गांव वालों ने खेत में शव पड़ा देखा, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान थे और उसके पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे हत्या का शक और गहरा हो गया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 6 February 2026, 4:19 PM IST