Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द गांव में 6 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़िता संगीता देवी पत्नी उमेश चंद पटेल उस समय अपने मायके गई हुई थीं, जबकि उनके पति बाहर रहते हैं। घर खाली देख चोरों ने ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सोने के जेवर, मंगलसूत्र, अंगूठी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने घर का टूटा ताला देखा और इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस चली गई। पीड़िता ने 7 फरवरी को थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे परिवार परेशान और निराश है।
पीड़िता के पति 9 फरवरी को मुंबई से घर लौटे और तब से लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस हर बार जांच की बात कहकर टाल रही है। मुकदमा दर्ज न होने से चोरी गए सामान की बरामदगी की उम्मीद भी कम होती जा रही है।

Location : Maharajganj:
Published : 19 February 2026, 8:11 PM IST