Video: CJP विरोध प्रदर्शन में नया ट्विस्ट: जंतर-मंतर पर ‘HIT’ स्प्रे लेकर पहुंचे शख्स ने काटा बवाल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET प्रोटेस्ट के दौरान उस समय बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरने में एक शख्स 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंच गया। उसने प्रदर्शनकारियों को टुकड़े-टुकड़े गैंग बताते हुए 'असली vs नकली Gen Z' की जंग छेड़ दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 June 2026, 3:46 PM IST

New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को NEET-UG पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन में उस समय एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया, जब वहां 'असली Gen Z बनाम नकली Gen Z' की जंग छिड़ गई।

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए जैसे ही पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके अमेरिका के बोस्टन से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शन स्थल पर भारी हंगामा खड़ा हो गया।

दरअसल, शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे इस धरने के बीच अचानक एक अज्ञात शख्स हाथ में 'HIT' (कॉकरोच मारने वाला स्प्रे) लेकर पहुंच गया। उसने CJP के कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद छात्रों को सरेआम 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद जंतर-मंतर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

कॉकरोच कैसे बचे रहे महाविनाशों में जब डायनासोर भी खत्म हो गए, जानिए चौंकाने वाली सच्चाई

हाथ में 'हिट' स्प्रे लिए इस शख्स ने प्रदर्शनकारी युवाओं पर तंज कसते हुए इसे 'असली Gen Z बनाम नकली Gen Z' की लड़ाई करार दिया। उसका आरोप था कि परीक्षाओं के नाम पर युवाओं को गुमराह कर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं।

दूसरी तरफ, नीट परीक्षा में जवाबदेही की मांग कर रहे आक्रोशित छात्रों ने इस हरकत का कड़ा विरोध किया। भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी के बीच हुए इस ड्रामे ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है, जहां लोग इस पूरे वाकये का वीडियो तेजी से शेयर कर रहे हैं। यहां देखिये पूरी रिपोर्ट...

Location :  New Delhi

Published :  6 June 2026, 3:46 PM IST