Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक वीरांगना मां पन्ना धाय की जातीय पहचान को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘भारत के नारी रत्न’ में मां पन्ना धाय को ‘खीची राजपूत’ दर्ज किया गया है, जिस पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने कड़ा विरोध जताया है।
गुर्जर महासभा का कहना है कि यह जानकारी ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत है। महासभा के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और पुस्तक में दर्ज विवरण को तुरंत संशोधित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में दावा किया गया है कि देश में कई स्थानों पर स्थापित पैनोरमा, पार्कों और सरकारी प्रतिमाओं से जुड़ी आधिकारिक प्रस्तुतियों में मां पन्ना धाय को हमेशा गुर्जर समाज से संबंधित बताया गया है। महासभा का तर्क है कि सरकारी स्तर पर अलग-अलग और विरोधाभासी विवरण सामने आने से जनता के बीच ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने मांग की है कि इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को रोका जाए और सही तथ्यों को ही उजागर किया जाए।

Location : Muzaffarnagar
Published : 19 August 2026, 4:17 PM IST