Video: मैनपुरी में दबंगों के हौसले बुलंद: जानलेवा हमले के बाद भी आरोपी फरार, वीडियो में समझे पूरा मामला…

मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिससे नाराज पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 May 2026, 3:09 PM IST

Mainpuri: जनपद के कुर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शंकरपुर के निवासी विकास सिंह तोमर ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से विकास ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और लचर रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित का आरोप है कि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से कतरा रही है।

विकास तोमर के अनुसार, यह घटना 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:00 बजे की है, जब उनका भाई पुनीत एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। गांव के अंदर बारातियों को बुलाने गए पुनीत को ग्राम प्रधान अंजू देवी के घर के बाहर पहले से घात लगाए बैठे प्रधान पति रजनीश सिंह, प्रवनीश सिंह, अखंड प्रताप और मोहित चौहान ने रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते इन दबंगों ने लाठी-डंडों से पुनीत पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहम थी कि पुनीत के कान का पर्दा फट गया। आरोपियों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिसके बाद घायल का इलाज सैफई में कराया गया।

मैनपुरी में डिंपल यादव का BJP पर बड़ा हमला, स्मार्ट मीटर से लेकर पेपर लीक तक सरकार को घेरा; जानें क्या कुछ कहा

पीड़ित ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मैनपुरी ने कुर्रा थाना पुलिस को तत्काल निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

Location :  Mainpuri

Published :  25 May 2026, 3:09 PM IST