Maharajganj News: पहले ही दिन सख्त तेवर में दिखे नए डीएम, जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज जिले की कमान संभालते ही नवागत जिलाधिकारी (DM) शिवशरणप्पा जी.एन. एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सीधे जिला अस्पताल का रुख किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 November 2026, 5:24 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज जिले की कमान संभालते ही नवागत जिलाधिकारी (DM) शिवशरणप्पा जी.एन. एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सीधे जिला अस्पताल का रुख किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष और साफ-सफाई समेत मरीजों को मिल रही सुविधाओं की बारीकी से पड़ताल की।

ये भी पढ़ें: Maharajganj News: विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह सख्त, विद्युत अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

इस दौरान डीएम ने अस्पताल परिसर में मौजूद कई खामियों को पकड़ा और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के बाद डाइनामाइट न्यूज़ से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. ने अस्पताल में मिली कमियों पर खुलकर अपनी बात रखी। इसके साथ ही, जिला अस्पताल में लंबे समय से सक्रिय दलालों के आतंक और बाहर से दवा लिखने के गंभीर सवालों पर भी डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा संदेश दिया है। अब देखना होगा कि डीएम के इस औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्था में कितना सुधार आता है।

Location :  Maharajganj

Published :  19 November 2026, 4:28 PM IST