लखनऊ में चाईनीज मांझे से युवक की मौत के बाद पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुसैनगंज, वजीरगंज चौक, बाजारखाला और ठाकुरगंज में पतंग दुकानों पर छापेमारी कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई।

Lucknow: राजधानी लखनऊ में चाईनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद लखनऊ पुलिस ने शहर के कई इलाकों में चाईनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई का मकसद जानलेवा मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाना है।
पुलिस ने हुसैनगंज, वजीरगंज चौक, बाजारखाला और ठाकुरगंज समेत कई संवेदनशील इलाकों में पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों में बिक रहे मांझे और पतंग से जुड़ी सामग्री की गहन जांच की गई। पुलिस टीमों ने विशेष रूप से चाईनीज मांझे की पहचान और बरामदगी पर ध्यान केंद्रित किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर भविष्य में चाईनीज मांझा बेचते या रखते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया कि चाईनीज मांझा न केवल अवैध है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है।
लखनऊ की जनता बोली- अब योगी सरकार पर विश्वास नहीं, सिर्फ अखिलेश यादव से उम्मीद; सिस्टम पर उठाए सवाल
लखनऊ पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे चाईनीज मांझे का इस्तेमाल न करें और इसकी बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी और की जान न जाए।