गटर जेनरेशन बयान पर छिड़ी जंग: रामदेव ने उठाया चरित्र पर सवाल, तो कंगना ने दिया ये करारा जवाब

'गटर जेनरेशन' बयान पर कंगना रनौत और बाबा रामदेव में ठनी! रामदेव ने अभिनेत्री के अतीत पर उठाए सवाल तो कंगना ने सुप्रीम कोर्ट की फटकार याद दिलाकर किया पलटवार। जानिए इस जुबानी जंग का पूरा मामला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 August 2026, 4:12 PM IST

New Delhi: सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। युवाओं को लेकर दिए गए उनके 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद मामला बेहद संगीन हो गया है। रामदेव ने कंगना के बयान को 'बिगड़े दिमाग की निशानी' बताते हुए उनकी पढ़ाई, बचपन और अतीत के कारनामों पर सवाल खड़े कर दिए थे।

कंगना का तीखा पलटवार: 'मेरी जवानी के सपने न देखें बाबा जी'

रामदेव के बयान से भड़कीं कंगना ने बिना लाग-लपेट के सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि बाबा जी को उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने देखना बंद करना चाहिए। कंगना ने रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार की याद दिलाते हुए कहा कि कम से कम उनके नाम कोई फ्रॉड मेडिकल दावा दर्ज नहीं है और उनका कैरेक्टर कहीं ज्यादा बेहतर है।

निजी हमलों तक पहुंचा विवाद, मर्यादाएं हुईं तार-तार

दोनों दिग्गजों के बीच यह जुबानी जंग अब विचारों की लड़ाई से निकलकर व्यक्तिगत चरित्र हनन तक पहुंच चुकी है। एक तरफ जहां योग गुरु ने अभिनेत्री के पुराने जीवन पर निशाना साधा, वहीं सांसद कंगना ने कानूनी मामलों को ढाल बनाकर पलटवार किया।

CJP Protest Remarks Controversy: आलोचना के बाद कंगना रनौत ने बदला सुर, अब युवाओं को लेकर कही बड़ी बात

राजनीतिक और फिल्मी सफर पर एक नजर

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया। फिलहाल फैंस उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'क्वीन 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  20 August 2026, 4:12 PM IST