VIDEO: मुहर्रम से लौट रहे थे 8 लोग, तभी सामने आ गया तेज रफ्तार ट्रक… कुछ ही सेकंड में बिछ गईं 7 लाशें

मुहर्रम से घर लौट रहे लोगों की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं। रामगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा इतना भयानक था कि कई परिवार एक साथ उजड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस अब उसके सुराग जुटा रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 26 June 2026, 6:56 PM IST

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रामगढ़-बोकारो हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और यात्री वाहन की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुहर्रम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यात्री वाहन में सवार सभी लोग मुहर्रम के कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फरार चालक की तलाश तेज

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

Location :  Ramgarh

Published :  26 June 2026, 6:56 PM IST