|Video| Iran Israel War: इजराइल में फंसे मैनपुरी के 3 भाई, सुनिए परिवार की दर्दभरी दास्तान

ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब भारत तक पहुंच गया है, कई भारतीय वहां फंसे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुसमा खेड़ा गांव के तीन सगे भाई इजरायल में फंसे हैं। युद्ध के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। डायनामाइट न्यूज़ की टीम ने घर पहुंचकर परिजनों का हाल जाना, जहां परिवार भावुक नजर आया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 March 2026, 7:59 PM IST

ईरान और इजरायल में चल रही भीषण जंग का असर भारत पर भी पड़ रहा है। देश के कई लोग इन देशों में काम कर रहे हैं, लेकिन युद्ध के चलते वहीं फंस गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के लोग भी शामिल हैं। मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र स्थित कुसमा खेड़ा गांव के 3 सगे भाई इजरायल और ईरान में चल रहे युद्ध के चलते इजराइल में फंसे हुए हैं।

डायनामाइट न्यूज़ की टीम ने इजराइल में फंसे हुए तीनों भाइयों के घर जाकर परिवार का हाल-चाल जाना, तो परिवार वाले भावुक हो उठे। चलिए जानते हैं क्या कुछ कहा परिवार के लोगों ने, आपको दिखाते हैं इस खबर के जरिए।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 3 March 2026, 7:59 PM IST