हिंदी
New Delhi: भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 7352) के यात्रियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब एयरलाइन ने अंतिम समय में विमान रद्द करने की घोषणा कर दी। तय शेड्यूल के मुताबिक, इस फ्लाइट को दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरनी थी, जिसे पहले शाम 5:30 बजे तक टाला गया और बाद में तकनीकी खराबी का हवाला देकर शाम करीब 6 बजे पूरी तरह रद्द कर दिया गया।
फ्लाइट रद्द होने से नाराज एक महिला यात्री ने एयरपोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर हुई गहमागहमी और हंगामे के बीच लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान की खबर सामने आई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
Location : New Delhi
Published : 14 August 2026, 4:07 PM IST