VIDEO: रूबी की बरामदगी के बाद हाई अलर्ट, नेताओं की एंट्री बंद

मेरठ के कपसाड़ गांव में हुए अपहरण और हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीसरे दिन रूबी की बरामदगी के बाद गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 January 2026, 6:20 PM IST

Meerut: मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। तीन दिन से लापता युवती रूबी को पुलिस ने शनिवार शाम करीब छह बजे बरामद कर लिया। उसके साथ मुख्य आरोपी पारस सोम को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों रुड़की रेलवे स्टेशन से हरिद्वार भागने की फिराक में थे। देर रात करीब 10:30 बजे पुलिस दोनों को मेरठ लेकर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पारस सोम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। घटना की गंभीरता और संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने कपसाड़ गांव को चारों ओर से सील कर दिया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या राजनीतिक दल के नेताओं को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस ने गांव में सभी राजनीतिक पार्टियों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि से माहौल और अधिक बिगड़ सकता है। शनिवार सुबह जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गईं। काशी टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन और विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई।

Location : 
  • Meerut

Published : 
  • 11 January 2026, 6:20 PM IST