Video Story: हमीरपुर हादसा के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, उठाई मुआवजे की मांग

हमीरपुर के छानी बुजुर्ग गांव में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रशासन से मुआवजा, हैंडपंप, ब्याज मुक्त ऋण व पार्वती देवी को सरकारी सहायता देने की मांग की।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 8 June 2026, 3:24 PM IST

Hamirpur: तालाब में डूबकर तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गांव छानी बुजुर्ग, थाना बिवांर क्षेत्र, जनपद हमीरपुर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और राहत प्रदान करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में मृत बच्चों की स्मृति में गांव में हैंडपंप स्थापित कराने, परिवार के भरण-पोषण के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने तथा बच्चों की मां पार्वती को सरकारी सहायता और अन्य अनुमन्य लाभ देने की मांग की गई।

यह ज्ञापन कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविन्द अहिरवार के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हादसे से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है और सरकार को तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

Location :  Hamirpur

Published :  8 June 2026, 3:24 PM IST