Junagadh: गुजरात में मानसून जाते-जाते भयंकर तबाही मचा रहा है। जूनागढ़ से आई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर ने पूरे सूबे को हिलाकर रख दिया है। यहां अचानक हुई भारी बारिश के बाद जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि करीब 40 लोग सैलाब के बीचों-बीच फंस गए।
चारों तरफ पानी से घिरे बेबस लोग मदद की गुहार लगाते रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते पानी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सिर्फ जूनागढ़ ही नहीं, बल्कि राज्य का आर्थिक केंद्र अहमदाबाद भी भारी बारिश के आगे घुटने टेक चुका है। शहर के पॉश इलाकों बोपल, पकवान, शिलज, घुमा, मानसी सर्कल और शेला की सड़कें दरिया में तब्दील हो चुकी हैं।
वाहन चालकों को कई फीट गहरे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने हालात की गंभीरता को देखते हुए गुजरात के 5 जिलों में 'रेड अलर्ट' और 9 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
अहमदाबाद में सड़कों के डूबने और जूनागढ़ में लोगों के जलभराव में फंसने की घटनाओं ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि निचले इलाकों और नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिन बेहद सावधान रहने की जरूरत है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है।

Location : Junagadh
Published : 21 September 2026, 3:59 PM IST