Dhanteras Puja Muhurat 2026: धनतेरस का सबसे सटीक मुहूर्त, सोना-चांदी नहीं तो खरीदारी के इन उपायों से घर में आएगी समृद्धि

धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में सोने-चांदी के गहनों और बर्तनों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इस पर्व पर क्या केवल सोना-चांदी खरीदना ही शुभ है या अन्य वस्तुएं भी खरीद सकते हैं? प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. दिवाकर त्रिपाठी से जानिए खरीदारी का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 November 2026, 7:28 PM IST


New Delhi: जैसे-जैसे धनतेरस का त्योहार नजदीक आता है, बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। हर तरफ सोने-चांदी के गहनों की चमक दिखाई देती है और बर्तन व घरेलू सामान बेचने वाली दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन की गई खरीदारी घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाती है। यही वजह है कि लोग इस दिन नई चीजें खरीदना पसंद करते हैं खासकर किसी शुभ मुहूर्त में।

लेकिन क्या धनतेरस पर केवल सोना-चांदी खरीदना ही शुभ माना जाता है? क्या बर्तन, वाहन या घर का अन्य सामान खरीदना भी विशेष महत्व रखता है? सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खरीदारी के लिए सबसे शुभ समय कौन सा है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

इन सवालों और धनतेरस से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को समझने के लिए हम जाने-माने ज्योतिषाचार्य डॉ. दिवाकर त्रिपाठी से बात करेंगे। वे बताएंगे कि धनतेरस पर किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, खरीदारी के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है और इस त्योहार के दौरान किन परंपराओं का पालन करना चाहिए।

अगर आप भी इस धनतेरस पर कुछ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त और अन्य जरूरी जानकारियों के बारे में जरूर जान लें।

Location :  New Delhi

Published :  5 November 2026, 7:28 PM IST